उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
रेलवे प्रशासन द्वारा रेल संरक्षा एवं सुरक्षित ट्रेन परिचालन के दृष्टिगत पहिया वाहनों के अनाधिकृत आवागमन को रोका गया

लखनऊ । रेलवे प्रशासन द्वारा रेल संरक्षा एवं सुरक्षित ट्रेन परिचालन के दृष्टिगत, डोमिनगढ़-जगतबेला रेलखण्ड पर स्थित रेलवे पुल सं0 182 (ककरा नदी के ऊपर) तथा रेलवे पुल सं0 183 (रोहिन नदी के ऊपर) के अनुरक्षण तथा सर्विस पाथ वे पर अवरोधक लगाकर दो पहिया वाहनों के अनाधिकृत आवागमन को रोक दिया गया है।
यह पाथ वे रेलवे ट्रैक तथा रेलवे पुल के अनुरक्षण कार्य के लिए रेलवे कर्मचारियों के आवागमन हेतु बनाया जाता है, जिसे आवश्यकता अनुसार ट्रैकमैन, कीमैन आदि तथा ट्रेन में कार्यरत लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर आदि कर्मचारियों द्वारा उपयोग किया जाता है। इन पाथ वे पर अनाधिकृत रुप से दो पहिया वाहन चालकों द्वारा आवागमन के परिणाम स्वरुप रेल संरक्षा तथा सुरक्षा पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव को रोकने की दिशा में यह कार्य सम्पन्न किया गया है।


