भा. कांग्रेस कमेटी के उ.प्र. कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भव्य स्वागत हुआ

लखनऊ। अ.भा. कांग्रेस कमेटी के उ.प्र. कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे के तहत आज प्रातः दिल्ली से चलकर पूर्वान्ह बुलन्दशहर पहुंचे। रास्ते में पड़ने वाले स्थानों लालकुआं(गाजियाबाद), दादरी, सिकन्दराबाद, बुलन्दशहर में जगह-जगह कांग्रेसजनों द्वारा प्रभारी का स्वागत किया गया। तदुपरान्त प्रभारी जी नेहरूपुर चुंगी, खुर्जा, बुलन्दशहर पहुंचे, जहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके पश्चात प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम खुर्जा-बुलन्दहशर से खैर(गभाना) होते हुए पूर्वान्ह हैबिटेट सेंट निकट अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सर्किल, अलीगढ़ पहुंचकर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद/बैठक में शामिल हुए। उन्होने प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहाकि टीईटी उत्तीर्ण एजूकेटेड लेाग सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं और जो टीईटी नहीं पास कर पाते वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं फिर सरकारी स्कूलों में बच्चे क्यों नहीं जाते। पूरे देश में महात्मा गांधी जी, बाबा साहब, मौलाना आजाद, पं0 नेहरू ने और कांग्रेस की सरकार ने गरीबों, दलितों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए आगे बढ़ाया, वजीफा देकर उन्हें प्रोत्साहित किया उसी का परिणाम रहा कि दलित, पिछड़े और गरीब परिवारों के बच्चे डाक्टर, इंजीनियर बने किन्तु आज वर्तमान सत्ता की सोच इसके विपरीत है। क्योंकि इनसे सवाल नहीं पूछ सकते हैं इसलिए सरकारी स्कूलों को बंद कर निजीकरण किया जा रहा है, शहरों में प्राइवेट स्कूलों का खर्चा गरीब वर्ग वहन नहीं कर सकता है। शिक्षा छीनने का काम वर्तमान भाजपा सरकार कर रही है। टीचर्स की संख्या सरकारी स्कूलों में बहुत कम है। लाखों सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और इसके सापेक्ष निजी स्कूल खुल रहे हैं। आज भाजपा की सरकार शिक्षा से वंचित करने का काम कर रही है। बंच आफ थॉट के सिद्धान्त पर भाजपा चल रही है। यह सरकार सिर्फ दलित, आदिवासियों, पिछड़ों के खिलाफ नहीं है बल्कि यह सभी वर्ग के खिलाफ हैं यह सिर्फ दो-तीन पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं। यह सरकार शिक्षा नहीं दे पा रही है तो नौकरियां कहां से दे पायेगी। पांच विभागों के खर्च के बराबर देश की प्रमुख पंाच प्रतियोगी परिक्षाओं पर देश में 3 लाख 58हजार करोड़ रूपये खर्च हो रहा है। इस पर यूनिवर्सिटी में, वकीलों में, श्रमिकों में, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों के बीच, किसानों के बीच डिबेट की आवश्यकता है। इसकी शुरूआत आज अलीगढ़ से शुरू कर रहा हूं।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन-पूर्व मंत्री डॉ. सी.पी. राय ने बताया कि इसके उपरान्त प्रभारी जी अपरान्ह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहाकि युवा देश की रीढ़ हैं। शिक्षा को भाजपा की सरकार कमजोर करने का कार्य कर रही है इस पर सभी को आवाज उठाने की जरूरत है।



