उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डॉ. तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन

रायपुर : छत्तीसगढ़ की महान पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 5 जुलाई को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने रायपुर के एम्स में सुबह करीब 3:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके पैतृक गांव गनियारी (भिलाई) में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
तीजन बाई ने महाभारत की कथाओं को अपनी सशक्त आवाज़ और कापालिक शैली के ज़रिए देश-विदेश में नई पहचान दिलाई थी। भारतीय लोक कला में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button