उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बोरा फाउंडेशन लखनऊ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गोमती नदी स्वच्छता अभियान के 101 स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया

लखनऊ : स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ गोमती नदी स्वच्छता अभियान के लगातार 424 रविवार पूर्ण करते हुए आज 9वें वर्ष में प्रवेश कर गया है । इस अवसर पर हनुमान सेतु निकट गोमती नदी तट झूले लाल पार्क में बोरा फाउंडेशन लखनऊ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में गोमती नदी स्वच्छता अभियान के 101 स्वयं सेवकों को मुख्य अतिथि डा नीरज बोरा विधायक जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद रेखा रोशनी के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र तथा टी शर्ट का वितरण कर सम्मानित किया गया। विधायक डा नीरज बोरा जी ने अपने संबोधन में कहा क्योंकि गोमती नदी स्वच्छता अभियान  24 जून 2018 को लखनऊ के गोमती नदी तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के आह्वान पर हजारों लोगों को मुख्यमंत्री जी द्वारा शपथ दिलाई गई थी। तब से लेकर आज तक यदि कोई ईमानदारी से गोमती नदी स्वच्छता अभियान में जुटा है तो वो एक मात्र स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना है जो प्रत्येक रविवार को बड़े मनोयोग के साथ गोमती सफाई करती है।

डा नीरज बोरा जी ने सभी स्वयं सेवकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर सम्मान दिलाने की बात कही। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ के संयोजक रणजीत सिंह, मनोज यादव जोनल अधिकारी संजीव प्रधान पर्यावरण अभियंता, रमन निगम मंडल अध्यक्ष, सतीश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्वयं सेवक प्रीति जैन अर्चना सिंह, अनुप्रिया खरवार , रत्ना वर्मा बबीता यादव दियांजलि, ज्योति चौधरी पलक, शिखा, शगुन, शक्ति, विष्णु तिवारी विवेक जोशी कमलेश चौधरी रिंकू सिंह राकेश सोनकर शैलेन्द्र सिन्हा सूर्या दुबे शिवराज परवेश यादव अजय जोशी पवन सिंह परमेश जोशी संजीव गोसाईं आनंद वर्मा ललित कश्यप मनोज सिंह, आयुष बंसल महेंद्र प्रताप सिंह राजेश जोशी, कृपा शंकर वर्मा शुभम जोशी सुशांत वर्मा रमा कांत मिश्रा, जय सिंह तोमर प्रहलाद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह दिनेश दत्त पांडेय अभिषेक कुमार संकल्प शर्मा राकेश जायसवाल , रामकुमार वाल्मीकि जय सिंह शिवराज सहित 101 स्वयं सेवकों ने विधायक जी से सम्मान पाकर खुशी व्यक्त की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button