उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राहुल गांधी के जन्मदिन पर अमेठी में सेवा और समर्पण के कार्यक्रम आयोजित

अमेठी : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं अमेठी से विशेष आत्मीय संबंध रखने वाले लोकप्रिय नेता राहुल गांधी  के जन्मदिन के अवसर पर गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर राहुल गांधी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
इसके उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र गौरीगंज में कई घंटों तक सड़क पर खड़े होकर राहगीरों, श्रमिकों एवं आमजन को शरबत वितरित किया। साथ ही वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल, बिस्किट एवं मिठाई वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राहुल गांधी जी के जन्मदिन को सेवा, संवेदना और जनकल्याण के रूप में मनाना था।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गांधी परिवार और अमेठी का रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक एवं पारिवारिक रहा है। स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ,  राजीव गांधी ,  सोनिया गांधी  तथा राहुल गांधी ने हमेशा अमेठी के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर इस संबंध को और मजबूत किया है। अमेठी की जनता ने भी समय-समय पर गांधी परिवार को अपना स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, युवाओं, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आयोजित सेवा कार्य उनके जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास हैं। कार्यक्रम में मुन्ना त्रिसुंडी,शोभनाथ यादव,राजकरन तिवारी,अशोक शुक्ला,माता प्रसाद गुप्ता,बैजनाथ तिवारी,मनीषा चौहान अध्यक्ष न.पा.जायस,ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव,केवल प्रसाद शुक्ला,देवेंद्र सिंह गप्पू,सुरेश श्रीवास्तव,मो.मतीन,ददन पाण्डेय,गीता सिंह,डॉ नरेंद्र मिश्र,राजीव लोचन,अरविन्द चतुर्वेदी,अनुराग सिंह,धर्मराज बहेलिया,रामबरन कश्यप,त्रिभुवन भारती,किरन देवी,अशोक दुबे,सबीना,राजू पंडित, वीरेंद्र सिंह राजा,युका अध्यक्ष शुभमसिंह,NSUI जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी,इंद्रपाल प्रभाकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button