अन्य खबर

2014 के बाद एक ऐसी सरकार आई जिसने लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों को उत्तरोत्तर कमजोर करना शुरू कर दिया : प्रो. रूपरेखा वर्मा

लखनऊ : लोकतंत्र के प्रहरी व्याख्यान श्रृंखला भाग-2 में आज सामाजिक अन्याय और राजनीतिक उदासीनता के विषय पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मंत्री एवं मुख्य वक्ता के तौर पर लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो रूपरेखा वर्मा शामिल रहीं। संगोष्ठी का संचालन आमिर रज़ा तथा संयोजन नीलम सिंह वैश्य ने किया।

संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता के तौर सम्बोधित करते हुए प्रो रूपरेखा वर्मा  ने कहा कि सामाजिक न्याय हमारे संविधान की प्रस्तावना में है। मनुष्य ने हजारों साल के विकास में लोकतंत्र जैसी सामाजिक व्यवस्था को स्थापित किया जो सामाजिक विकास की नींव बनी। एक ऐसी व्यवस्था जो बिना किसी जाति, धर्म, समुदाय, रंग, क्षेत्र, भाषा के भेदभाव के बगैर सभी को बराबरी का हक प्रदान करती है। ऐसी व्यवस्था जिसमें कोई राजा नहीं बल्कि राज्य जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाता है। आजाद भारत में निरंतर हमने लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत किया, लेकिन 2014 के बाद एक ऐसी सरकार आई जिसने इन मूल्यों को उत्तरोत्तर कमजोर करना शुरू कर दिया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय राय -पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में आम जनों के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, अभी महोबा में जिस तरह से एक दलित छात्रा को 16 दिनों कैद में रखकर उसके साथ नरभक्षीय व्यवहार हुआ है वह दिल दहला देने वाला है। दुर्भाग्य यह है कि जो इस व्यवस्था में सच बोलता है उसके खिलाफ सरकार अपनी मशीनरी का दुरुपयोग कर उसकी आवाज को दबाने का काम करती है। मेरे खिलाफ भी एफआईआर कर मुझे रोकने की कोशिश की जा रही है, मगर हम राहुल गांधी के सिपाही हैं और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लडेंगे।

श्री राय ने कहा कि हम इस तरह की संगोष्ठियां मंडल स्तर पर जिला स्तर पर एवं ब्लाक स्तर तक करेंगे। हम लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु इन संगोष्ठियों के माध्यम से आज आदमी को जागृत करेंगे एवं इस तानाशाही का अंत करेंगे।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, एच0एल दुसाध, राजीव ध्यानी, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, डॉ. अमित राय, बृज मौर्या, प्रियंका गुप्ता, सुभाष मिश्र, कै.वंशीधर मिश्रा, शाहनवाज खान, संजय शर्मा, नरेन्द्र गौतम, सिद्धिश्री, राकेश पासवान सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन शामिल रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button