उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महापौर को ज्ञापन सौंपकर भूतनाथ मार्केट में पब्लिक टॉयलेट बनवाने की मांग की

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भूतनाथ मार्केट में पब्लिक टॉयलेट( महिला/ पुरुष )बनवाने की मांग को लेकर भूतनाथ के व्यापारी महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल से मिले.

भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन कमल अग्रवाल ने महापौर को बताया भूतनाथ मार्केट में पब्लिक टॉयलेट ना होने के कारण व्यापारियों एवं ग्राहकों को भारी असुविधा होती है विशेष रूप से महिला व्यापारियों एवं प्रतिष्ठानों पर काम करने वाली महिला कर्मचारियो एवं बाजार में बड़ी संख्या में आने वाली महिला ग्राहकों के लिए मार्केट में टॉयलेट की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे महिलाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.
इस संबंध में व्यापारियों ने लिखित रूप से महापौर को ज्ञापन सौंपा.
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने भूतनाथ मार्केट में शीघ्र ही पब्लिक टॉयलेट जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों दोनों के लिए सुविधा रहेगी, बनाए जाने का आश्वासन दिया तथा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button