उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वासुदेव चावला को फूड इंडस्ट्री में योगदान पर मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

लखनऊ। वासुदेव चावला को फूड इंडस्ट्री और सामाजिक । के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह गाजियाबाद के इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर स्थित द मोनार्क में आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के चांसलर, अकादमिक काउंसिल और डॉक्टोरल मॉनिटरिंग बोर्ड के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। समारोह में अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद थे। श्री चावला ने फूड इंडस्ट्री में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की हैं। इन उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से उन्होंने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके सामाजिक कार्यो ं में सक्रिय भागीदारी और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान का पात्र बनाया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उनका कार्य उद्योग जगत और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायक है। यह सम्मान श्री चावला की वर्षों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button