अन्य खबरउत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऐशबाग रेलवे पॉली क्लीनिक पर ‘विश्व बाइपोलर दिवस’ मनाया गया

लखनऊ : 30 मार्च 2026। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  रमेश चन्द के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी के द्वारा आज ऐशबाग रेलवे पॉली क्लीनिक पर ‘विश्व बाइपोलर दिवस’ मनाया गया। इसका उद्देश्य ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ के प्रति सही जानकारी देना एवं भ्रांतियों को दूर करना था।

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.संजय तिवारी ने बताया कि ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’ केवल सामान्य मूड स्विंग नहीं, बल्कि एक गंभीर मानसिक स्थिति है, जिसका समय पर उपचार संभव है। उन्होंने इसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस रोग से प्रभावित व्यक्ति उचित इलाज और सहयोग से सामान्य जीवन जी सकते हैं तथा अपने कार्यस्थल पर सफलतापूर्वक कार्य कर सकते हैं।

अंत में सभी से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की गई। इस दौरान डॉ० रंजना पाटनी, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, डॉ० रुचिका किशोर, डेंटल सर्जन तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button