उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

लखनऊ : राष्ट्रीय एक्यूपंक्चर दिवस के उपलक्ष्य में एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर एण्ड पेन क्लीनिक, विकास नगर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुई।यह चिकित्सा शिविर प्रातः १० बजे से शाम ४ बजे तक चला। शिविर का उदघाटन निदेशक डॉ जी पार्थ प्रतिम ने भगवान धन्वंतरि तथा भारत में एक्यूपंक्चर का जनक डॉ बिजॉय कुमार बसु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।शिविर में एक्यूपंक्चर,फिजियोथेरेपी,दंत चिकित्सा, बी एम आई,हेल्थ काउंसिलिंग तथा पैथोलॉजिकल जांच की गई।इस शिविर में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिट,स्लिप डिस्क,माइग्रेन, न्यूरोपैथी,डिप्रेशन,अनिद्रा, अर्थराइटिस आदि के लगभग ४५ मरीजों ने चिकित्सा परीक्षण तथा चिकित्सा लाभ लिए।इन मरीजों को एक्यूपंक्चर,इलेक्ट्रो एक्यूपंक्चर,मोक्साबस्शन,कपिंग, फिजियोथेरेपी आदि विधि से चिकित्सा किया गया।एपेक्स एक्यूपंक्चर सेंटर के निदेशक डॉ जी पार्थ प्रतिम ने बताया कि एक्यूपंक्चर के साथ साथ फिजियोथेरेपी में डॉ सुमित श्रीवास्तव,डॉ जहांनारा खान,डॉ नजमा,डॉ संदीप बिस्वास,डॉ अखिलेश प्रकाश,कृष्ण कुमार,अब्दुल कादिर,अलमान ,नीलम,अरुणा,, प्रणात,सलमा के साथ साथ चंदन हॉस्पिटल के सलोनी ने मरीजों के सेवा किया। पंजीकृत मरीजों को कल से ५०% छूट पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button