उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर में नवजात शिशुओं को वाटर प्रूफ शीट बेबी किट एवं डाइपर वितरित किया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में चल रहे ‘नवजात शिशु देखभाल सप्ताह’ के अंतर्गत आज पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता द्वारा मंडल चिकित्सालय बादशाहनगर में नवजात शिशुओं को वाटर प्रूफ शीट बेबी किट एवं डाइपर वितरित किया गया। इसके अन्तर्गत नवजात शिशुओं को उनके जीवन के पहले कुछ दिनों और हफ्तों में आवश्यक देखभाल के बारे में उनके परिवारिजनों को जागरूक भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह, सचिव श्रीमती स्मृति सचान संयुक्त सचिव श्रीमती अदिति सिंह एवं महिला समिति के अन्य सदस्य तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री रमेश चंद्रा अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्रीमती अनामिका सिंह एवं मंडल चिकित्सालय के अन्य चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे ।



