उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा की 3 टायर सरकार अगले 3 वर्ष में दिल्ली नगर निगम को स्वावलंबी बनायेगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारांग की दिल्ली नगर निगम में स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट पर दी गई प्रतिक्रिया की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूर्वाग्रह से किया गया राजनीतिक विरोध प्रदर्शन बताया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली वालों को भाजपा की 3 टायर सरकार का भरपूर लाभ देते हुए भाजपा प्रशासित दिल्ली नगर निगम ने वर्तमान वित्त वर्ष में जहां फैक्ट्री लाइसेंस खत्म करके एवं सभी व्यपारिक लाइसेंस रद्द करके मध्यम व्यापारियों को लाभ दिया है तो वही “सुनियों – सम्पति कर” स्कीम लाकर हर वर्ग के लोगों को बकाया सम्पति कर पर भारी छूट दी है।

जहां तक वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट की बात है तो इस बजट में पहली बार “ग्रुप आफ डिपार्टमेंट” बना कर प्रदूषण से लड़ने का विजन रखा गया है, संकरी गलियों में नालियों की सफाई के लिए छोटी जैट मशीन लाई जायेंगी और तीनों लैंडफिल साइटों को दिसम्बर 2026 तक साफ करके वहां आर्गेनिक पार्क विकसित करने की योजना आम जनता को समर्पित योजनाएं हैं।

दिल्ली नगर निगम का बजट 2026-27 गांवों के निवासियों के लिए तोहफा लाया है, गांवों को भवन उपनियमों से छूट के प्रस्ताव के साथ ही उनके 200 गज़ तक के मकान सम्पति कर से मुक्त करे जा रहे हैं और व्यवसायिक सम्पति कर केवल असल कमर्शल उपयोग क्षेत्र पर लगेगा।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने निगम स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर छात्र फ्रेंडली बनाने एवं योगा सिखाने के प्रस्ताव का भी स्वागत किया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं कि राजनीतिक द्वेष से अंकुश नारंग के नेता अरविंद केजरीवाल ने विगत 11 वर्ष में आर्थिक संसाधनों से इतना वंचित किया कि उनकी सेवाएं चरमरा गईं। भाजपा की 3 टायर सरकार अगले 3 वर्ष में दिल्ली नगर निगम को स्वावलंबी बनायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button