उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा 77 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय, दारुलशफा, हजरतगंज, लखनऊ में आज 26 जनवरी को 77 वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,  हरिश्चंद्र सिंह  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लखनऊ- श्री धनंजय प्रताप सिंह जी सहित राम प्रीत शर्मा- कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, शरद मिश्रा – प्रदेश उपाध्यक्ष, कामिनी शर्मा – प्रदेश महासचिव, हसीन अहमद खान – प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, सलील कुमार सिंह-प्रदेश उपाध्‍यक्ष, अभय प्रताप सिंह-प्रदेश महा सचिव, प्रमोद कुमार शर्मा-प्रदेश उपाध्‍यक्ष, पृथ्‍वी सिंह-प्रदेश सचिव, हरि प्रकाश अग्रवाल – जिला महा सचिव, अवनीश कुमार सिंह, मोहम्मद इमरान – जिला मीडिया प्रभारी लखनऊ, शरद सिंह – जिला उपाध्यक्ष लखनऊ, प्रदीप कुमार सेन – प्रदेश प्रवक्ता, जय प्रकाश तिवारी – प्रदेश उपाध्यक्ष सहित पार्टी के प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष  हरिश्चंद्र सिंह ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की सेवा में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। अपने वक्तव्य में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज का दिन हमें संविधान की मर्यादा, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button