जलंधर केस का सच यह है कि केस सिर्फ सोशल मीडिया मेटा के खिलाफ दर्ज किया गया है इसमें किसी व्यक्ति को पार्टी नहीं बनाया गया है : बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली : नई दिल्ली भाजपा से सांसद बांसुरी स्वराज ने आज एक प्रेसवर्ता के माध्यम से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी मार्लेना द्वारा विधानसभा में गुरुओं के लिए दिए अपमानित बयान पर कहा कि दिल्ली विधानसभा में दिए गये अगर किसी भी बयान की जांच हो सकती है तो वह सिर्फ विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता का कानूनी अधिकार है लेकिन अफ़रा तफ़री में आतिशी को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर इसकी जाँच के आदेश दे दिए गए जो पंजाब पुलिस के अधिकार क्षेत्र में ही नहीं आता।
प्रेसवार्ता को मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने संबोधित किया और इस मौके पर मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी मौजूद थे।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक पैटर्न बन गया है जब वह गवर्मेंट मशीनरी का दुरुपयोग करके लोकतंत्र का, मीडिया का और किसी भी प्रकार के आलोचना का दमन कर रही है, लेकिन जब बात अपनी गलती पर आती है तो वह और ज्यादा उदंडता से पेश आने लगते हैं।
6 जनवरी 2026 को दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें जन्मजयंती को लेकर एक तीन दिवसीय समागम का आयोजन किया गया था, उस पर चर्चा चल रही थी लेकिन चर्चा के दौरान ही सुश्री आतिशी ने जिस प्रकार से गुरुओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया पर वह माफी मांगने के बजाये गायब हो गई है।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि धारा 194 जो विधानसभा अध्यक्ष को यह अधिकार देता है कि वह किसी भी विधानसभा के सदस्य के बयान की जांच करा सकते हैं और जब फॉरेंसिंक रिपोर्ट आई तो उसमें भी यह पाया गया कि जिस वीडियों को लेकर आपत्ति जताई गई है, उस वीडियों के साथ किसी भी प्रकार का छेड़ छाड़ नहीं किया गया है। सुश्री आतिशी ने विधानसभा के पटल पर गुरुओं का अपमान किया है।
बांसुरी स्वराज ने आतिशी मार्लेना से सवाल करते हुए कहा कि आखिर वह कहां है ?
गोवा में भी जब उनके पदाधिकारी ऐलान किए गए तो वह गायब थीं, पंजाब में भी नहीं है और दिल्ली में उनके विधानसभा के लोग कई महीनों से खोज रहे हैं।
आश्चर्य इस बात का है कि 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा में गुरुओं का अपमान आतिशी करती है और 7 जनवरी को मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया और ठीक उसी दिन पंजाब पुलिस ने उन पर एफ.आई.आर. कर दिया। आखिर दिल्ली विधानसभा से पंजाब पुलिस का क्या लेना देना है।
नई दिल्ली से सांसद ने कहा कि जलंधर केस का सच यह है कि केस सिर्फ सोशल मीडिया मेटा के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसमें कपिल मिश्रा औऱ किसी अन्य व्यक्ति को पार्टी नहीं बनाया गया है। इसलिए जो रिपोर्ट श्री विजेन्द्र गुप्ता जी ने प्रस्तुत की वह साफ बताती है कि वीडियो से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है इसलिए आतिशी मार्लेना को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।



