उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने जनरल एडमिन टीम को 10 रनों से मैच हराया

अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग (IDL) 2026 

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेडियम पर आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग 2026’’ (आईडीएल) टूर्नामेंट में आज का पहला मैच मैकेनिकल मावेरिक्स व ट्रैक्शन टाइगर्स टीमों के मध्य खेला गया। ट्रैक्शन टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन बनाए, जिसमें ट्रैक्शन टाइगर्स की ओर से जतिंदर 25, जगन्नाथ 19, अभिषेक ने 19 तथा हरिनाम यादव 17’ रन बनाकर नाबाद रहे। मैकेनिकल मावेरिक्स के गेंदबाजों में धनंजय पांडे, दीपचंद तथा विवेक पांडे ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में मैकेनिकल मावेरिक्स की टीम ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 125 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विनय कुमार ने 40 रन और मोहम्मद अज़कर ने 36 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। ट्रैक्शन टाइगर्स की ओर से हरिनाम यादव ने 4 विकेट झटके तथा जफर अली ने 1 विकेट लिया। मैकेनिकल मावेरिक्स की टीम के बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाकर मैच अपने नाम किया।

आज का दूसरा मैच ऑपरेटिंग एवेंजर्स व जनरल एडमिन टीम के मध्य खेल गया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। ओम प्रकाश ने 26 रन (21 गेंदें), अब्बास ने 37 रन (24 गेंदें, 5 चौके और 1 छक्का) तथा शिवांश श्रीवास्तव ने 26 रन बनाए। टीम की ओर से शुरुआती विकेटों पर अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन जनरल एडमिन के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच को रोमांचक बनाया। मुकलेश मीना ने 2 विकेट, मीनू गंगवार ने 3 विकेट और अताउल्लाह व सनी सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनरल एडमिन ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। जनरल एडमिन की और से रंजीत कुमार ने नाबाद 34 रन (37 गेंद, 3 चौके) बनाकर पारी को संभाला, जबकि करन सिंह ने 28 रन (29 गेंद, 2 चौके) की तेज पारी खेली। कप्तान राहुल यादव (19) और अताउल्लाह (19, 3 चौके) ने भी उपयोगी योगदान दिया। ऑपरेटिंग एवेंजर्स के गेंदबाजों में सिद्धांत सिंह और सर्वेश ने 2-2 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। ऑपरेटिंग एवेंजर्स ने जनरल एडमिन टीम को 10 रनों से मैच हरा दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button