बालिका विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ :बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोतीनगर, लखनऊ में विवेकानंद जयन्ती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए. प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र ने विषय प्रवर्तन किया। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद, महिला शाखा, चौक, लखनऊ के सहयोग से आयोजित किया गया था जिसकी समन्वयकद्वय ऋचा अवस्थी और मंजुला यादव थीं। कार्यक्रम में शालिनी श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव और प्रतिभा रानी का भी सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक लखनऊ की अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, सचिव मंजू अग्रवाल , सदस्य अल्का अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माला पहनाकर और पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा चाहत ने किया। कक्षा 9 की छात्रा सौम्या माथुर ने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा धारण करके शिकागो में दिए गए उनके भाषण को बखूबी प्रस्तुत किया। उसके पश्चात स्लोगन, पोस्टर और कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 11 की कुमकुम को प्रथम और कक्षा 9 की काजल तिवारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कविता पाठ प्रतियोगिता में कक्षा 11 की कुमकुम को प्रथम और कक्षा 8 की शिवानी को द्वितीय स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 9 की सोनी को प्रथम और शगुन को द्वितीय स्थान मिला। सभी विजयी छात्राओं को भारत विकास परिषद, महिला शाखा, चौक द्वारा पुरस्कृत किया गया और साथ ही समस्त छात्राओं को ठंडक से बचाव हेतु मोजे एवं पुष्टाहार प्रदान किये गए। कार्यक्रम में उमा रानी यादव, सीमा आलोक वार्ष्णेय, पूनम यादव, उत्तरा सिंह, माधवी सिंह, मीनाक्षी गौतम उपस्थित रहीं।



