उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी की जन्म जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। संस्कार भारती के संस्थापक, सुप्रसिद्ध कला ऋषि एवं भारतीय कला–संस्कृति के प्रेरक स्तंभ परम पूज्य श्रीमान पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी की जन्म जयंती (7 जनवरी) के पावन अवसर पर संस्कार भारती, अवध प्रांत द्वारा एक विशेष स्मृति एवं विचार विमर्श , बातचीत का कार्यक्रम आयोजितकिया गया ।
यह कार्यक्रम 7 जनवरी 2026, को संस्कार भारती के कार्यालय स्थान—320, संस्कार भारती, अवध प्रांत कार्यालय, विधायक निवास, राजेन्द्र नगर, लखनऊ में आयोजित किया गया । इस अवसर पर पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी के प्रेरणादायी जीवन, भारतीय कला–संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति उनके अद्वितीय योगदान तथा उनके चिंतन की स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में प्रख्यात कवि  कमलेश मौर्य,मृदु,  सीताराम कश्यप , कार्यकारी अध्यक्ष अवध प्रांत , संस्कार भारती । शm राजेंद्र मिश्र जी,पूरव चित्रकला प्रमुख,श्रीमती ममता सिंह, संगीत प्रमुख,रंगकरमी गगन शर्मा,मूर्तिकार विवेक वर्मा डा अरूण मिश्र, संगीतकार एवं संस्कार भारती अवध प्रांत के महामंत्री  चंद्रभूषण सिंह, साथ ही आकाश मिश्रा,  विवेक वर्मा (मूर्तिकार) सहित कला, साहित्य एवं संस्कृति जगत के विशिष्ट साधक अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान किया गया।
संस्कार भारती, अवध प्रांत ने समस्त कला प्रेमियों, संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं एवं सांस्कृतिक साधकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर पद्मश्री बाबा योगेन्द्र जी के विचारों से प्रेरणा लेने का आग्रह किया है। आयोजकों के अनुसार, सभी की गरिमामयी उपस्थिति से यह आयोजन और अधिक प्रेरणादायक एवं सार्थक बना । उनके साथ  संस्कार भारती अवध प्रांत के पूर्व अध्यक्ष स्व.सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जी , को भी श्रद्धा सुमन अर्पित की गई और २ मिनट का मौन रखा गया । उनके योगदान को सभी ने याद किया । सभी के अपनी अपनी भावनाएं और संवेदना व्यक्त की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button