उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन के 2026 कैलेंडर का किया विमोचन

देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत  ने जयपुर स्थित नामामी गौ मात्रम फाउंडेशन द्वारा निर्मित 2026 कैलेंडर का विमोचन किया। यह कैलेंडर देशी गायों और बैलों के संरक्षण, प्रशिक्षण और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

समारोह में राज्यपाल को मिलेट (श्रीअन्न) आधारित पारंपरिक पेयों के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि मिलेट न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता, भू-जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं।

इस अवसर पर बैलोदय गुरुकुल पहल की जानकारी भी दी गई, जो देशी बैलों के प्रशिक्षण, संरक्षण और उपयोगिता को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है। साथ ही उन्हें बताया गया कि उत्कर्षिणी बहुउद्देशीय सहकारी समिति, हरिद्वार ने गुरुकुल से प्रशिक्षित बैल खरीदे हैं और शीघ्र ही हरिद्वार में बैल-चालित पारंपरिक घानी की स्थापना की जाएगी।

राज्यपाल को बैल बचाओ अभियान और महाकुंभ के दौरान किए गए प्रयासों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान बैल-चालित घानी और चक्की के माध्यम से पारंपरिक, स्वावलंबी और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली का सजीव प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में  राज्यपाल ने देशी गाय और बैलों पर आधारित कैलेंडर बनाने वाली टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रेरणादायक और सुविचारित कैलेंडर बनना वास्तव में सराहनीय है। उनके उत्साहवर्धक शब्द और आशीर्वाद गौवंश संरक्षण, बैल आधारित आजीविका, पारंपरिक ज्ञान और सतत ग्रामीण विकास के कार्यों को और प्रोत्साहित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button