उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर की 2025 की अंतिम बैठक संपन्न, 2026 की रणनीति पर जोर

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में पार्टी कैसरबाग कार्यालय में वर्ष 2025 की अंतिम बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने वर्ष 2025 के दौरान पार्टी द्वारा चलाए गए विभिन्न अभियानों, संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता के कारण संगठन निरंतर मजबूत हुआ है और शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ महानगर सभी अभियानों में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थानों पर रहा है।
आगामी वर्ष 2026 को लेकर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी लगन, ऊर्जा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।

इस दौरान नव वर्ष में भाजपा लखनऊ महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा का संकेत देते हुए कहा गया कि संगठन में दायित्व महत्वपूर्ण होते हैं, पद परिवर्तन स्वाभाविक प्रक्रिया है और कुछ पुराने पदाधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल के साथ नए कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कुशल नेतृत्व, सशक्त संगठनात्मक प्रबंधन एवं सतत मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को बधाई दी। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि नव वर्ष के प्रथम दिन भी महानगर अध्यक्ष आलमबाग कार्यालय पर प्रातः 11 से अपराह्न् 1:00 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे और नव वर्ष की शुभकामनाएं देंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button