उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री आशीष सूद ने सुनीं 47 लोगों की शिकायतें, कुछ की समस्याओं का फोन से समाधान किया तो कुछ को पत्र दिए

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के द्वारा हर सप्ताहांत पर प्रदेश कार्यालय पर आम नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं हल करने के लिए एक कैम्प लगाया जाता है जिसमें दिल्ली सरकार का कोई ना कोई मंत्री आ कर लोगों की समस्याओं को सुन कर समाधान का प्रयास करते हैं।

इसी श्रृंखला में आज दिल्ली के शिक्षा एवं पावर मंत्री श्री आशीष सूद ने कैम्प लगाया और 47 आम नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनमें से कुछ के लिए तुरंत सम्बंधित अधिकारी को फोन कर काम करके उनके सरकारी कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया तो अनेक अन्य मामलों में पत्र जारी कर सम्बंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई कर के अथवा जो भी जवाब है वह एक सप्ताह में उनके कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देश पर मार्च 2025 के पहले सप्ताह से ही हर शनिवार को पार्टी का “सहयोग प्रकोष्ठ” यह कैम्प प्रदेश कार्यालय में आयोजित करता है। सहयोग प्रकोष्ठ संयोजक श्री गुलशन विरमानी के अनुसार गत 10 माह में लगभग 2500 से अधिक लोग अपनी छोटी बड़ी समस्याओं का निवारण पा चुके हैं।

— मीडिया विभाग
9873336731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button