उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा द्वारा हनुमान सेतु मंदिर, लखनऊ में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा द्वारा हनुमान सेतु मंदिर, लखनऊ में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष  अमन पाण्डेय एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी  ने  जयंत चौधरी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत हनुमान सेतु परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन पूरी श्रद्धा, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा भूरी-भूरी सराहना की गई।
इस अवसर पर छात्रसभा के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा श्री अमन पाण्डेय जी, प्रदेश मीडिया प्रभारl मयंक त्रिवेदी जी एवं प्रदेश महासचिव छात्रसभा  मनीष पार्थ तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी जी का जीवन संघर्ष, सिद्धांत और जनसेवा को समर्पित रहा है। वे सदैव युवाओं, किसानों एवं छात्रों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं और उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
वहीं संयुक्त बयान देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श मयंक त्रिवेदी जी और अमन पाण्डे ने कहा कि श्री जयंत चौधरी जी युवाओं, किसानों एवं छात्रों की सशक्त आवाज़ हैं। उनके विचारों और नेतृत्व से प्रेरित होकर रालोद छात्रसभा निरंतर सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रसभा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला, जिससे संगठन की एकजुटता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button