गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड जॉच के माध्यम से टिकट जांच अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन तथा सहायक मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक ओंकारनाथ वर्मा के नेतृत्व में गोमतीनगर एवं मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशनों पर बस रेड जॉच के माध्यम से टिकट जांच अभियान चलाया गया।
उक्त जॉच अभियान के अन्तर्गत गाड़ी सं0 15114, 15009, 15053 तथा 55087 की जांच की गई। जिसमें 35 बिना टिकट एवं अनियमित यात्री पकड़े गये जिनसे रूपया 25075/-(पच्चीस हजार पचहत्तर) का रेल राजस्व अर्जित किया गया तथा 09 यात्रियों का रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष ट्रायल कराया गया।
इस अभियान में बिना टिकट पुलिस कर्मी एवं दैनिक यात्री स्लीपर एवं थ्री एसी श्रेणी में यात्रा करते पाये गये। वाणिज्य चेकिंग टीम द्वारा अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने के लिए जागरूक भी किया गया।



