उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं यात्री सुविधा हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में आज कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य समन्वय) रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली  शैलेन्द्र सिंह ने मण्डल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा0)  भुवनेश सिंह एवं मण्डल के शाखाधिकारियों तथा रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) के अधिकारियों की उपस्थिति में लखनऊ जं0 तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के आरम्भ में कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य समन्वय) श्री शैलेन्द्र सिंह ने लखनऊ जं0 स्टेशन पर यात्री सुविधा की अंतर्गत स्टेशन पोर्टिको, सर्कुलेटिंग एरिया, कानकोर्स एरिया का अवलोकन किया तथा इसके पश्चात उन्होंने कैब-वे प्लेटफार्म सं0 06 पर लखनऊ जं0 तथा लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशन पर हो रहे एकीकृत पुनर्विकास कार्य परियोजना के ले-आउट प्लान को देखा। इस दौरान आरएलडीए के संयुक्त महाप्रबंधक (लखनऊ परिक्षेत्र)  अमन गुप्ता ने परियोजना की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने संबंघित अधिकारियों से कहा कि लखनऊ जं0 के निमार्णाधीन एकीकृत पुनर्विकास कार्य परियोजना पर कार्य में तेजी लाई जाये तथा प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा किया जाये।
निरीक्षण के अगले चरण कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य समन्वय) ने मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबन्धक  राघवेन्द्र कुमार एवं अधिकारियांे के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित स्टेशन लखनऊ सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग ऑफिस, वीआईपी रूम, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग बूथ, अनारक्षित टिकट खिड़की, स्टेशन प्लेटफॉर्म का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला संचालित लखनऊ सिटी स्टेशन पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के कार्याे की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा0, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समाडि, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम, मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, स्टेशन निदेशक/लखनऊ जं0, सहायक सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button