उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जानकीपुरम की सड़क का नामकरण ‘प्रो. कमला श्रीवास्तव मार्ग’, नगर के साहित्यिक व सांस्कृतिक जगत में हर्ष

लोक संस्कृति की साधिका को लखनऊ की श्रद्धांजलि

लखनऊ। जानकीपुरम क्षेत्र में रिंग रोड से सहारा स्टेट को जोड़ने वाली सड़क अब संगीत विदुषी प्रो. कमला श्रीवास्तव मार्ग के नाम से जानी जाएगी। गुरुवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह प्रस्ताव क्षेत्रीय विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा लोक संस्कृति शोध संस्थान की मांग के क्रम में प्रस्तुत किया गया था।

लोक संस्कृति शोध संस्थान के प्रकाशन अधिकारी डा. एस. के. गोपाल ने बताया कि प्रो. कमला श्रीवास्तव ने लोकगीतों की अमूल्य परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत और लोक धुनों को न केवल संरक्षित किया, बल्कि अवध की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त आधार भी प्रदान किया। वे अवध की साहित्यिक, कलात्मक और सांस्कृतिक दुनिया के लिए वटवृक्ष की घनी छांव थीं।

प्रो. कमला श्रीवास्तव की स्मृति को स्थायित्व देने वाले इस निर्णय पर नगर के प्रबुद्धजन, साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने विधायक डा. नीरज बोरा और महापौर सुषमा खर्कवाल के प्रति आभार प्रकट किया है। वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. विद्या विन्दु सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डा. पूर्णिमा पाण्डे, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र मिश्र, लोक संस्कृति शोध संस्थान के अध्यक्ष इंजी. जीतेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी, लोक चौपाल की प्रभारी अर्चना गुप्ता, चित्रांश कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र भूषण, महासचिव रवीश चन्द्र, अखिल भारतीय साहित्य परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, कलाकुंज भारती के सम्पादक पद्मकांत प्रभात, संस्कार भारती लखनऊ की अध्यक्ष डा. पूनम श्रीवास्तव, दाना पानी के संस्थापक गौरव मिश्रा सहित अनेक साहित्यकारों व संस्कृतिकर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button