उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आज जब रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण स्थिति सुधार के लिए योजनाबद्ध काम कर रही है तो ब्यानवीर “आप” नेता स्थिति बिगाड़ने में लगे हैं : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

पहले कांग्रेस फिर अरविंद केजरीवाल सरकारों ने प्रदूषण नियंत्रण या स्थिती सुधार के लिए कोई ठोस काम नही किया : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह स्वागत योग्य है की कल रात दिल्ली में पटाखे चलाये गये पर क्षेत्र की वायु प्रदूषण स्थिती पर कोई विशेष कुप्रभाव नही पड़ा है।

सचदेवा ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज जैसे नेताओं की मजबूरी है की उनको मुसलिम समाज को खुश रखना है ताकि उनका वोट बैंक सुरक्षित हो सके और इसीलिए वह जनता के बीच किसी ना किसी मुद्दे पर भ्रम फैलाते रहते हैं। आज कल “आप” नेता पटाखों से प्रदूषण वृद्धि पर बोल कर उन पर पुनः प्रतिबंध की मांग उठाने में लगे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि निस्संदेह सर्दियों में जो ए.क्यू.आई. हर साल बढ़ता है वह इस साल भी थोड़ा बढ़ेगा।

दिल्ली में विगत वर्ष 2024 में दिवाली की रात के अगले दिन 31 अक्टूबर की सुबह रिकार्ड किया गया ए.क्यू. आई. रिकार्ड तोड़ 396 था जबकि आज 21 अक्टूबर को दिल्ली का औसत ए.कयू.आई. 356 दर्ज किया गया है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यूं तो इस वर्ष पंजाब में किसान बाढ़ से परेशान हुआ है पर अब बाढ़ पानी सूखने के बाद अपने खेत साफ करने में लग रहे हैं और कुछ पराली भी जला रहे हैं। 11 अकटूबर 2025 से 19 अकटूबर 2025 के बीच पंजाब में 309 पराली जलाने के बड़े मामले पंजीकृत हुए हैं।

यह शर्मनाक है कि पंजाब की अरविंद केजरीवाल सरकार ने ना पहले कभी पंजाब के किसानों को मदद कर पराली जलने से रूकी ना आज बाढ़ से बर्बाद किसान को ही कोई मदद देकर पराली जलने से रोक रही है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि
यह ठीक है की दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ा है पर यह भी सच है की जिस दिन 17 अक्टूबर से प्रदूषण बढ़ रह है उस से दो तीन दिन पूर्व से पंजाब में पराली जलने के समाचार भी सामने आने लगे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में पहले कांग्रेस फिर अरविंद केजरीवाल सरकारों ने प्रदूषण नियंत्रण या स्थिती सुधार के लिए कोई ठोस काम नही किया और आज जब श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण स्थिती सुधार के लिए योजनाबद्ध काम कर रही है तो ब्यानवीर “आप” नेता स्थिती बिगाड़ने में लगे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button