उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रम समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होम इटटू नोएडा कम्पनी के कर्मचारी करेंगे हड़ताल : “सीटू”

नोएडा : मैसर्स- होम इटटू बी- 96,106 एवं 109 नोएडा के कर्मचारियों ने कम्पनी प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ आज सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर आम सभा कर आंदोलन की रूपरेखा की रुपरेखा तय किया।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि होम इटटू के मालिकान श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर संस्थान को चला रहे हैं और मजदूरों का आर्थिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं जिसकी शिकायत हमारे संगठन द्वारा उप श्रमायुक्त गौतम बुद्ध नगर से लिखित में की हुई है जिस पर समस्याओं के समाधान हेतु श्रम कार्यालय में अनेको वार्ता की तिथि लग चुकी है, कल 13 अक्टूबर 2025 को वार्ता की तिथि लगी हुई थी। लेकिन वार्ता में कंपनी मालिक/ प्रबंधक उपस्थित नहीं हुए। जिस पर सहायक श्रमायुक्त एसपी सिंह के समक्ष श्रमिकों ने असंतोष व्यक्त किया। सहायक श्रमायुक्त ने कंपनी प्रबंधकों को एक और अवसर देते हुए 18 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे वार्ता के लिए बुलाया है। प्रबंधकों भेजे गए पत्र में वार्ता में शामिल होने पर कंपनी मालिक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि वार्ता में ट्रेड यूनियन रंजिश मानकर श्रमिक अरुण पटेल को गैरकानूनी तरीके से कार्य से रोके जाने, बोनस व ओवर टाइम का कानूनी भुगतान और सभी श्रमिकों के नाम मास्टर रोल पर दर्ज कर श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सभी विधिक सुविधा का लाभ दिए जाने सहित सभी मुद्दों को उठाया जाएगा। वार्ता के माध्यम से उक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संस्थान स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपाध्यक्ष रामसागर ने कर्मचारियों को संगठित होकर लड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ उन्होंने कहा कि यदि 18 अक्टूबर 2025 की प्रस्तावित वार्ता में कंपनी मालिक/प्रबंधकों ने हिस्सा नहीं लिया तो संस्थान के कर्मचारी कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं जिसके लिए पूर्ण रूप से कंपनी मलिक/ प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button