उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्टेशन परिसर, कार्यालयों, कारखानों, डिपों एवं रेलवे अस्पतालों तथा रेलवे कालोनियों की सफाई की गयी

गोरखपुर : भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के आठवे दिन 08 अक्टूबर, 2025 को ‘स्वच्छ परिसर‘ थीम के अन्तर्गत मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्टेशन परिसर, कार्यालयों, कारखानों, डिपों एवं रेलवे अस्पतालों तथा रेलवे कालोनियों की सफाई की गयी।

08 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं आवासीय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्टेशन परिसर, कार्यालयों, प्रतीक्षालय, विश्रामगृह, डारमेट्री एवं रिटायरिंग रूम की साफ-सफाई की गयी। इस दौरान एकत्रित हुए सूखे एवं गीले कचरे को हटाया गया तथा स्टेशनों पर अतिरिक्त डस्टबिन का प्रावधान किया गया। कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता को बनाये रखने एवं उसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button