उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मैराथन, साइकिलोथान और वाकथान का आयोजन

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में शुक्रवार को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मैराथन, साइकिलोथान और वाकथान का आयोजन किया गया।
बनारस रेल इंजन कारखाना के गोल्फ कोर्स गेट से प्राप्त: 7 बजे प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर,  सुशील कुमार  श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन, साइकिलोथान और वाकथान की टीमों को रवाना किया।
इस अभियान में साइकिलोथान और मैराथन का रूट: गोल्फ कोर्स गेट से प्रारंभ होकर आरपीएफ चेक पोस्ट, सूर्य सरोवर,इंटरमीडिएट कॉलेज चौराहा,नाथूपुर रेलवे क्रॉसिंग एवं प्रशासन भवन तिराहा से होते हुए बरेका स्टेडियम गेट तक।
गोल्फ कोर्स गेट प्रारंभ होकर आरपीएफ चेक पोस्ट,कुंदन, रेलवे आवास 122, रेलवे आवास 152, रेलवे आवास 181 एवं सिनेमा हॉल तिराहा से होते हुए बरेका स्टेडियम गेट तक वाकथान गुजरा।
मैराथन, साइकिलोथान और वाकथान के दौरान स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत एवं हरित बरेका,स्वस्थ बरेका जैसे स्वच्छता से प्रेरित नारों के उदघोष से संपूर्ण बरेका परिसर गूंज उठा। इस दौरान आयोजन में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के हाथों में मौजूद स्वच्छता को समर्पित आकर्षक पोस्टर एवं बैनर,स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे थे।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “स्वच्छता केवल आदत ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन का मूलभूत आधार है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ और प्रगतिशील समाज का निर्माण करता है।”
इस अभियान में मुख्य सतर्कता अधिकारी ,  अंकुर चंद्रा,मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन एवं विपणन, सुनील कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत)  अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य संरक्षा अधिकारी, राम जन्म चौबे, उप महाप्रबंधक  अनुज कटियार, जन संपर्क अधिकारी  राजेश कुमार, रेल सुरक्षा बल निरीक्षक  के. के. सिंह, वरिष्ठ कोच बास्केटबॉल,  राजू यादव सहित सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, समस्त खेल एवं अकादमी के प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु, एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button