उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

योगी आदित्यनाथ पर आधारित फ़िल्म को टैक्स-फ्री करने की माँग

लखनऊ। राजधानी की उत्तरी सीट से विधायक डा. नीरज बोरा ने फ़िल्म “अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी” को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री घोषित करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि आज रिलीज हुई यह फ़िल्म भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और योग पर आधारित प्रेरणादायी प्रस्तुति है, जो विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जीवन संघर्षों को दर्शाती है। डॉ. बोरा के अनुसार यह फ़िल्म युवाओं और समाज को नैतिक मूल्यों, सकारात्मक जीवन दृष्टि और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि टैक्स-फ्री होने पर अधिक से अधिक दर्शक इसे देख पाएंगे और समाज को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button