उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेंट्रल बार एसोसिएशन में लगा राहत कैंप

लखनऊ । सेन्ट्रल बार एसोसिएशन हाल सिविल कोर्ट लखनऊ में बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राहत कैंप का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता सलाउद्दीन सीबू (सदस्य टीम लखनऊ)के द्वारा आयोजित किया गया।कैम्प का उद्‌घाटन सबसे पहले दान करते हुए सेन्ट्रल बार एसोसियशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने किया।

शिविर में लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री बृजभान सिंह भानू,सेन्ट्रल बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिहं एडवोकेट,अवध बार एसोसिएशन के सदस्य अब्दुल मुकीद खान,वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व मंत्री इंतजार आब्दी बाबी,आसिफ हुसैन रिंकू,शिकोह मोहम्मद जिला महासचिवम अल्पसंख्यक एसोसिएशन,अरशद खान, फैसल खान,मोहम्मद ताबिश,शोएब सिद्दीकी एडवोकेट आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।इस अवसर पर टीम लखनऊ के सचिव मुर्तुजा अली,संस्थापक सदस्य,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,कुदरत उल्लाह खान,परवेज़ अख्तर,जसबीर गांधी,मो आफाक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।राहत कैंप में अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ के बाढ़ पीडितों के लिये सहयोग दिया। कार्यक्रम के संयोजक सलाउद्दीन एडवोकेट ने सेंट्रल बार का शुक्रिया अदा किया।इस अवसर

सेंट्रल बार के अध्यक्ष अखिलेश जयसवाल ने अधिवक्ताओं से बढ़ चढ़ कर इस नेक काम में सहयोग के लिये आवाहन करने के साथ-साथ अपने स्तर से और अधिक सहयोग टीम लखनऊ को देने वादा किया।
लखनऊ बार एसोसिएशन के मंत्री बृजभान सिंह भानु ने लखनऊ बार में कैम्प लगवाकर बड़ी मदद बाढ़ पीड़ितों के लिये करवाने की पेशकश टीम लखनऊ से की और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सलाउद्दीन सीबू एडवोकेट ने कहा कि जब भी समाज के किसी भी वर्ग को जरूरत पड़ी है अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर सहयोग देने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एडवोकेट ने सहयोग करते हुए कहा कि वह अपने स्तर से प्रयास करके एक बड़ी मदद टीम लखनऊ के जरिये बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने में सहयोग करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button