उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर पूर्वी जिला भाजपा का द्वारा खजूरी चौक पर राहुल गाँधी का पुतला फूँक कांग्रेस के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी जिला भाजपा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ आज खजूरी चौक पर सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष डॉ. यू के चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, पूर्व जिला अध्यक्ष महक सिंह, राज कुमार बल्लन, मोहन गोयल एवं पूनम चौहान, सिविल लाइन जोन चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर, मनोनीत पार्षद सागर त्यागी, राहुल गौड राज कुमार झा, भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी मीडिया प्रभारी दीपक चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे देश के प्रधानसेवक है और कांग्रेस ने उनकी माँ को गाली देकर हर माँ का अपमान किया है। दिवंगत पुण्यआत्मा जो कि इस धरती लोक मे नहीं हैं, देव लोक जा चुकी है उनको गाली देना बहुत नीचता का काम है इनको भगवान भी माफ़ नहीं करेंगे। जो माँ अपने पुत्र को 100 रुपये देकर बोलती है कि बेटा भारत देश ही तुम्हारा परिवार है और भारत माता की सेवा करना तुम्हारा परम् धर्म है। आज उनका बेटा प्रधानमंत्री बन भारत माता और भारत मे रहने वाली हर माता का सम्मान कर उनको शीर्ष पर बिठा रहा है। पर कांग्रेस के भ्रष्ट नकारात्मकसोच के नेता आज प्रधानमंत्री की माँ को गाली देकर पूरे देश की माताओ का अपमान कर रहे है इसलिए देश का हर नागरिक कांग्रेस और उनके साथी दलों को माफ़ नहीं करेगा और जिसने भी ये कृत किया है उसको देश की जनता और कानून माफ़ नहीं करेगा।

विष्णु मित्तल ने कहा कि कांग्रेस अराजकता फैलाने का काम करती है और साथी दलों के साथ मिलकर सस्ती राजनीति करने मे माहिर है। प्रधानमंत्री की माँ हमारी माँ है और इनके सस्ते नेता जो माताओं को गाली देते है उनको देश माफ़ नहीं करेगा।

जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने बताया कि उत्तर पूर्वी जिला जहाँ पूरे विश्व की घनत्व आवादी रहती है वहां पर हमारा कांग्रेस की विरुद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रधानमंत्री की माँ को गाली देने वाली पार्टी और उनके नेताओं को माफ़ नहीं किया जायेगा। इस विरोध को हम मण्डल स्तर और बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे और माताओ की सम्मान मे गाली देने वाले कोंग्रेसियों को जेल पंहुचायेंगे।

विधायक अजय महावर ने कहा हर विधानसभा मे राहुल गाँधी का पुतला फूंक हम कांग्रेस पार्टी की बुद्धि को दुरुस्त करेंगे। भाजपा माताओं का हमेशा सम्मान करती है और उनसे आशीर्वाद लेती है परन्तु कांग्रेस ना तो माँ का सम्मान करती ना नारी का।

इस विरोध प्रदर्शन मे पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता पार्षद सतपाल वैसला रेखा रानी जिला पदाधिकारी सचिन मावी योगेंदर राजोरा समस्थ जिला मोर्चा अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष व सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button