अंशुल पांडेय तथा हरगांव से जिला पंचायत सदस्य चुनाव के उपविजेता अरुण भार्गव व अजित कुमार वर्मा एवं साथियों ने ली राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने पार्टी मुख्यालय पर सीतापुर जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष अंशुल पांडेय तथा हरगांव से जिला पंचायत सदस्य चुनाव के उपविजेता अरुण भार्गव तथा अजित कुमार वर्मा एवं उनके साथियों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई।
सदस्यता ग्रहण करने वालों ने भारत रत्न एवं किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की नीतियों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढाते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने तथा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को सीतापुर में गतिशील बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, प्रदेश सचिव अफसर अली, मुन्ना लाल दिनकर मौजूद रहे।



