उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आउट सोर्स सेवा निगम का गठन दूरगामी सोच का परिणाम : अनुपम मिश्रा

लखनऊ: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती किए जाने वाले कार्मिकों को शोषण से न केवल मुक्ति मिलेगी बल्कि उनकी सेवा शर्तें भी सुसंगठित हो सकेंगी साथ ही उनके मानदेय के भुगतान में पारदर्शिता आएगी और एजेंसियों की मनमानियों पर अंकुश भी लगेगा।

उन्होंने कहा कि सेवा निगम चूँकि नियामक और निगरानी का कार्य भी सँभालेगा अतः कर्मचारियों को जहाँ शोषण से मुक्ति मिलेगी वहीं उनके खातों में कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा की धनराशि भी नियमित हो जाएगी।
अनुपम मिश्रा ने योगी सरकार के इस क़दम की सराहना करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग से भर्ती हुए कार्मिकों को शोषण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर चल रही प्रदेश सरकार जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से कार्मिकों का चयन करेगी साथ ही 20, हज़ार रुपया न्यूनतम मानदेय के साथ EPF ESI की सुविधाएँ अनुमन्य होने से कार्मिकों के आर्थिक हितों का भी संरक्षण होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button