पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा स्थित उप मंडलीय रेलवे चिकित्सालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा स्थित उप मंडलीय रेलवे चिकित्सालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर ’बत्रा हॉस्पिटल’, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया। इस शिविर में डॉ. संजीव शर्मा (हृदय रोग विशेषज्ञ) ने 55 मरीजों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य जॉच के दौरान पाये गये 05 हृदय रोग से ग्रसित मरीजों को नियमित रूप से चेकअप व उपचार कराने की सलाह दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, गोंडा अमर मण्डल ने इस अवसर पर बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन रेलवे कर्मी एवं उनके परिवारीजनों के कल्याण के लिए नियमित रूप से किया जाता है। इन शिविरों के माध्यम से न केवल बीमारियों का समय पर पता चलता है, बल्कि मरीजों को उचित इलाज की दिशा में कदम उठाने में भी मदद मिलती है।
इस स्वास्थ्य जॉच शिविर में स्थानीय रेलवे कर्मियों तथा उनके परिजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।



