एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग के लिए उत्तर प्रदेश में आगामी ट्रायल के लिए बढ़ाई गईं स्लॉट्स पंजीकरण शुरू

लखनऊ : एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग के आगामी ट्रायल्स के लिए पंजीकरण को लेकर लखनऊ समेत मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी और कानपुर जैसे अन्य शहरों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया देखने को मिली है। स्थानीय खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए प्रबंधन ने ट्रायल्स के दिनों में और स्लॉट्स बढ़ाने का निर्णय लिया है और अब नए पंजीकरण भी स्वीकार किए जा रहे हैं।
8 जुलाई से गोरखपुर के एनईआर रेलवे ग्राउंड में शुरू हो रहे ये ट्रायल्स, स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक अनोखा अवसर हैं जहां वे एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग के उद्घाटन सीजन में भाग लेने का मौका पा सकते हैं। इस वर्ष की शुरुआत में नोएडा में लांच की गई ईवीसीएल, स्थानीय प्रतिभाओं को देशी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती है। यह ट्रायल उन अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कभी मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, आर. पी. सिंह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों की तरह उत्तर प्रदेश में अवसर की तलाश में थे।
ईवीसीएल लीग कमिश्नर, श्री प्रवीण कुमार ने कहा “ईवीसीएल उत्तर प्रदेश ही नहीं, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के खिलाड़ियों के लिए भी एक जरूरी मंच प्रदान करेगी। इस लीग में उभरते हुए खिलाड़ियों और अनुभवी घरेलू क्रिकेटरों का मेल देखने को मिलेगा, जो सीखने और मार्गदर्शन का एक बड़ा अवसर होगा। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि जिंदगी को बदलने वाला मंच है। मैं जम्मू-कश्मीर के सभी युवा क्रिकेटरों से आग्रह करता हूं कि वे भारी संख्या में ट्रायल्स में भाग लें।”
इन ट्रायल्स के लिए पात्रता 14 से 39 वर्ष तक के पुरुष क्रिकेटरों के लिए निर्धारित की गई है। जो चयन समिति की देखरेख में अपना प्रतिभा पेश करेंगे, खिलाड़ियों का चयन राज्य क्रिकेट संघों और ईवीसीएल की एपेक्स काउंसिल के चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। पंजीकरण की प्रक्रिया www.evcl.co.in पर शुरू हो चुकी है,



