उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
स्वास्थ के लिए संजीवनी बना योगाभ्यास: अजय पाण्डेय पाण्डेय
बलरामपुर अस्पताल में योग का विशेष सत्र

लखनऊ। विश्व योग दिवस पर शनिवार को आयोजित बलरामपुर अस्पताल में योग का विशेष सत्र में डाक्टरों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। शिविर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि योग हमारी संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, जो इतनी व्यापक है कि स्वास्थ को बेहतर बनाए रखने में संजीवनी का काम करती है। योग में इतनी क्रियाएं हैं, जिन्हें सभी आयु वर्ग के लोग अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। आज के दिन देश के प्रधानमंत्री के साथ आमजन ही नहीं बल्कि समूचा विश्व में योग किया जा रहा है। योग के महत्व पर अस्पताल के निदेशक डा. दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके पाण्डेय और चिकित्सा अधीक्षक डा. हिमांशु चतुव्रेदी ने विस्तार से प्रकाश डाला।



