उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बुलंदशहर के रनाइच गांव में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

बुलंदशहर : आज रनाइच गांव में भारतीय किसान युवा जागरुक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर राघव ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता ठाकुर जी एवं संगठन के अन्य सम्मानित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर राघव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर का सम्मान बड़े ही धूमधाम से किया गया। उन्हें 5100 रुपये की नोटों की माला, सम्मान स्वरूप तलवार चिन्ह, तथा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में देशभर से पधारे विभिन्न पदाधिकारियों का भी पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर, तथा ससम्मान स्वागत किया गया। इस गरिमामय समारोह में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार रहे:

राष्ट्रीय अध्यक्ष – प्रेमलता ठाकुर ज

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष –  उर्मिला सिंह राणा

राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन महामंत्री –  पुंडीर जी

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री – डॉ. प्रमेन्द्र तोमर

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – कुश सिरोही

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष –  प्रशांत गॉड

प्रदेश प्रवक्ता –  ओम प्रकाश

प्रदेश सचिव –  नरेंद्र चौधरी

महिला मोर्चा प्रदेश सचिव –  शशि यादव

जिला अध्यक्ष बुलंदशहर –  अमरीश भारद्वाज  (लकी)

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बुलंदशहर –  शालिनी शर्मा

महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर  अन्नू झा

जिला अध्यक्ष अलीगढ़ –  मोमराज सिंह

जिला अध्यक्ष हापुड़ –  मोहित तोमर

जिला अध्यक्ष कासगंज – महेन्द्र सिंह  (सीटू)

जिला अध्यक्ष मथुरा  धर्म वीर सिंह सोलंकी

जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर –  गुलमोहम्‍मद

जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर –  दीपक चौधरी

जिला सचिव –  दुष्यंत शर्मा

जिला संगठन मंत्री  सुरेंद्र शर्मा

जिला सचिव  जय भगवान

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, संगठन में कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया और सभी ने ईमानदारी व निष्ठा से संगठन के कार्यों को निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गवाना टोल पर ज्ञापन देने के लिए एकजुट होकर पहुंचे, जहाँ संगठन के टोल फ्री अभियान में सफलता प्राप्त हुई। यह संगठन की एकजुटता और सामूहिक मेहनत का प्रतिफल था।

हम सभी का यह संकल्प है कि हम राष्ट्रहित, किसान हित एवं संगठन हित में हमेशा सजग, समर्पित और एकजुट होकर कार्य करते रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button