उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
भाजपा वरिष्ठ नेता और योग कार्यक्रम प्रभारी नीरज सिंह ने योग कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया

लखनऊ : भाजपा वरिष्ठ नेता और योग कार्यक्रम प्रभारी नीरज सिंह ने कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबेडकर पार्क गोमती नगर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।
5000 से अधिक अनुसूचित समाज के लोग योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया,राम अवतार कनौजिया, महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विपिन सोनकर, सहित अन्य जिलों के नेता पदाधिकारी भी सम्मिलित होंगे।



