अनिता का हाथ से लिखा स्पष्टीकरण सामने आने के बाद सौरभ भारद्वाज भाजपा एवं अनिता से माफी मांगे : राजा इकबाल सिंह

नई दिल्ली : दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा है कि नेतृत्व के अलोकतांत्रिक रवैय के चलते पार्षदों के दलबदल करने के साथ ही अलग पार्टी बनाने और निगम सत्ता जाने से आम आदमी पार्टी के नेता पूरी तरह से त्रस्त हैं।
दिल्ली के महापौर ने कहा है कि दिल्ली की जनता यह देखकर क्षुब्ध है की निगम सत्ता खोने से राजनीतिक रूप से हताश हो चुके दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष श्री सौरभ भारद्वाज ने आज भाजपा की एक महिला पार्षद के नाम से एक ऐसा अभद्र शब्दों एवं आक्षेप भरा पत्र सोशल मीडिया पर डाला जिससे सम्बंधित देवली से महिला पार्षद श्रीमती अनिता को भारी मानसिक आघात लगा है।
दिल्ली के महापौर ने कहा है कि अनिता एवं उनके परिवार का भाजपा से लम्बा रिश्ता है और उनका सम्मान भाजपा के लिए सत्ता से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अतः सोशल मीडिया पर चर्चित पत्र के सामने आने पर महापौर ने सुश्री अनिता से बात की तो पता लगा उन्होने कोई आरोप पत्र नही लिखा है। अनीता एवं उनका परिवार इस झूठे पत्र के बाद सदमे मे आ गया क्योंकि उनका मानना है की यह कोई आरोप या शिकायत पत्र नही बल्कि एक ऐसा पत्र है जिसने एक महिला के नाते खुद उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
महापौर ने बताया है कि सदमे से बाहर आने के बाद पार्षद श्रीमती अनिता ने उन्हे हाथ से लिखा एक पत्र सौंपा है जिसमे उन्हे कोई भी पत्र लिखने से और उस चर्चित पत्र के आरोपों से इंकार किया है।
महापौर ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है की “आप” के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक नकली पत्र सोशल मीडिया पर डाल कर ना सिर्फ भाजपा की बल्कि एक महिला पार्षद की गरिमा को ठेस पहुंचाई।
दिल्ली की जनता मांग करती है कि अनिता का हाथ से लिखा स्पष्टीकरण सामने आने के बाद सौरभ भारद्वाज भाजपा एवं सुश्री अनिता से माफी मांगे।



