उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बदहाल पानी सप्लाई व्यवस्था के खिलाफ सीपीआई(एम) पार्टी ने जल विभाग नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

नोएडा : सेक्टर- 8, 9, 10, 4 व 5 आदि झुग्गी बस्तियों में पानी सप्लाई की बदहाल स्थिति के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गौतम बुध नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नोएडा प्राधिकरण जल विभाग महाप्रबंधक कार्यालय सेक्टर- 5, नोएडा पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।

दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि झुग्गी बस्तियों में रह रहे नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए जब तक यह व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है तब तक टैंकर से नियमित पानी दिया जाए।
प्रदर्शन का नेतृत्व व संबोधन माकपा जिला सचिव कामरेड रामसागर, लोकल कमेटी सदस्य गंगेश्वर दत्त शर्मा, भीखू प्रसाद, रामस्वारत, जनवादी महिला समिति की नेता चंदा बेगम, गुड़िया देवी, रेखा चौहान, गीता देवी, मेहंदी, हजमुल, गुलिस्ता आदि ने किया।
सीपीआई एम जिला राम सागर, जिला प्रभारी गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा की भीषण गर्मी में झुग्गी बस्तियों में काफी दिनों से नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा जिसके चलते झुग्गी बस्तीयों में रह रहे नागरिक अपने रोजमर्रा के कार्य व समय से ड्यूटी नहीं जा पा रहे हैं और उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है जिस पर आज हमारी पार्टी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया है। यदि पानी सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो हमारी पार्टी लोगों को लामबंद कर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

 

Related Articles

Back to top button