उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिलाधिकारी, आजमगढ द्वारा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पीटने के विरोध में अभियंताओं का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 18 जून को

लखनऊ : रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी, आजमगढ़ द्वारा 13 जून.2025 को अपने कैम्प कार्यालय में सिंचाई विभाग, बाढ़ खण्ड, आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता इं. अरूण सचदेव के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट किये जाने के सम्बन्ध में 16.जून 2025 को उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी परिषद की आपात-कालीन बैठक आहूत की गयी, जिसमें प्रदेश के समस्त अभियंत्रण विभागों/निगमों के अभियंताओं ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में प्रकरण की विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित सभी अभियंताओं ने जिलाधिकारी, आजमगढ़ के उक्त कृत्य को मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति का कृत्य बताया गया। एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार जैसे मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रशासनिक अधिकारी को भारतीय प्रशासनिक सेवा से तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग की गयी। मानसिक रूप से विक्षिप्त जिलाधिकारी, आजमगढ़ द्वारा सुनियोजित ढ़ग से प्रथम श्रेणी के अधिकारी, अधिशासी अभियंता के साथ की गयी मारपीट की घोर निन्दा की गयी तथा जिलाधिकारी के उक्त कृत्य से प्रदेश के समस्त अभियंता आक्रोशित हैं। उक्त बैठक में कार्यकारिणी परिषद द्वारा लिये गये निर्णयानुसार प्रदेश सरकार/षासन के ध्यानाकर्षण हेतु 18 जून 2025 को कैन्ट रोड, उदयगंज, लखनऊ स्थित सिंचाई भवन के सम्मुख उ.प्र.इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के समस्त अभियंत्रण विभागों/निगमों के अभियंता अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। उक्त दिन से ही प्रदेश के समस्त जनपदों में उ.प्र. इंजीनियर्स एसोसिएशन की जनपदीय शाखाओं के तत्वाधान में समस्त समस्त अभियंत्रण विभागों/निगमों द्वारा धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button