उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिला कलेक्ट सभागार सूरजपुर में बाल श्रम संगोष्ठी आयोजित

ग्रेटर नोएडा : जनपद को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श मनीष वर्मा की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन पर एक बैठक/ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और कार्यवाहियों की रिपोर्ट अपर श्रमायुक्त श्री सरजू राम शर्मा ने रिपोर्ट रखी।

संगोष्ठी में सीटू की ओर से गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामकिशन सिंह, पिंकी ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में बोलते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा की सरकार और श्रम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा बाल श्रम को रोकने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लेकिन बाल श्रम की समस्या समाप्त नहीं हो रही है जिसकी जड़ में कई पहलू छुपे हुए हैं जिसमें एक पहलू गरीबी व शिक्षा का अभाव है तो दूसरा पहलू लोगों की सोच से भी जुड़ा हुआ है। सरकार को बाल श्रम को रोकने के लिए समग्र पुनर्वास नीति बनाकर बच्चों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button