उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ 12.5 फीसदी बढ़कर 315 करोड़ रूपये पहुंचा

लखनऊ : रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (कंपनी) ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.5 फीसदी अधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी लगभग पिछले 4 सालों से IBC के अधीन रहते हुए कठिन चुनौतियों का सामना कर रही थी, जिसका अधिग्रहण इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) द्वारा किया गया है। नए प्रमोटर ने कंपनी की स्थिति को फिर से मजबूत करने के लिए पहले ही ₹300 करोड़ की पूंजी का निवेश किया है।

इस साल 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी का कुल प्रत्यक्ष प्रीमियम 12,548 करोड़ रूपये रहा, जिसमें साल-दर-साल 7.4% की बढ़ोतरी हुई, जो साधारण बीमा क्षेत्र की 5.2% की वृद्धि दर से काफी आगे है। कर अदायगी के बाद लाभ 315 करोड़ रूपये रहा जिसमें साल-दर-साल 12.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी के निवेश का लेखा-जोखा: 21,358 करोड़ रहा जो वित्त-वर्ष 2024 के 20,514 करोड़ से ज़्यादा है। निवल संपत्ति 3,429 करोड़ रूपये रही जिसमें सालाना आधार पर 10.2% की वृद्धि हुई।

बीते वित्तीय वर्ष में कंपनी ने देश भर में पहुँच का विस्तार करते हुए पूरे भारत में 1,15,000 से ज़्यादा कस्टमर टचप्वाइंट्स स्थापित किए। दावों के निपटान में बेमिसाल रहते हुए इस श्रेणी में सबसे शानदार 99.57% (3 महीने से कम में दावों का निपटान) दावा निपटान अनुपात हासिल किया, जिससे कंपनी की विश्वसनीयता और ग्राहकों के भरोसे को और मजबूती मिली है।

कंपनी के मौजूदा प्रदर्शन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के सीईओ, श्री राकेश जैन ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान लगातार बदलते माहौल और चुनौतियों से भरे बाजार में भी, कंपनी के लिए अनुशासित तरीके से कार्य करने, रणनीतिक निवेश करने और मज़बूत विकास हासिल करने के लिए लिहाज से यह साल शानदार रहा।

कंपनी को ईटी नाउ द्वारा ‘बेस्ट ब्रांड’ पुरस्कार, और भारत बीएफएसआई लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स द्वारा ‘बेस्ट यूज़ ऑफ टेक्नोलॉजी’ तथा ‘बेस्ट सीएक्स टीम ऑफ द ईयर 2025’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Related Articles

Back to top button