उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्राधिकरण द्वारा सेक्टर- 93 में झुग्गी बस्तियों को उजाड़े जाने की माकपा ने की कड़ी निंदा

विरोध में 12 जून 2025 को प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जाने की घोषणा

नोएडा : विक्टोरिया 606 सेक्टर- 93 बी नोएडा में वर्षों वर्षों से बसी झुग्गी बस्तियों को प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने आज अचानक बिना पूर्व नोटिस दिए दो दर्जन से अधिक झुग्गी को बुलडोजर चलाकर तहस-नहस कर दिया। प्राधिकरण की उक्त अवैधानिक कार्रवाई का मौके पर पहुंचकर सीपीआई (एम) नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रमाकांत सिंह, विनोद पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

माकपा नेता व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के वर्क साइकिल संख्या- 8 के अधिकारियों ने तोड़फोड़ दस्ते के साथ 20-25 साल से बसी झुग्गी बस्तियों को आज अचानक तोड़फोड़ व उजाड़ कर गरीब लोगों को सब सामान नष्ट कर उन्हें बेघर कर भयंकर गर्मी में सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं, और प्राधिकरण की उक्त गैर कानूनी कार्रवाई के विरोध में 12 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे नोएडा प्राधिकरण कार्यालय सेक्टर- 6, नोएडा पर विरोध प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण को ज्ञापन दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button