उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जद (यू) उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक महासचिव स्वर्गीय भूपेंद्र वर्मा को श्रद्धांजलि दे कर स्थगित

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की अध्यक्षता में कल 10 जून 2025, लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यकाल में बैठक आहूत की गई थी। प्रदेश महासचिव भूपेंद्र वर्मा निवासी बाराबंकी की आकस्मिक निधन पर कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गया। श्री वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं फूल अर्पित कर सभी पदाधिकारी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने बताया कि श्री वर्मा के आकस्मिक निधन से पार्टी की अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है। शोक सभा के बाद पदाधिकारियों की बैठक को स्थगित कर दिया गया । अमर सिंह कटिहार ,अवधेश सिंह, संजय सिंह पटेल अभिषेक कुमार राय , शालिनी सिंह पटेल, संजय कुमार सिंह, कुंवर अजय प्रताप सिंह, डॉ बृजेश कुमार, संजय रजनीश पटेल, ओमप्रकाश उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button