उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माह जून 2025 के प्रथम 10 दिनों में लखनऊ मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनो पर विशेष टिकट जॉच/’बस रेड’/मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता के दिशा निर्देश में माह जून 2025 के प्रथम 10 दिनों में लखनऊ मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनो पर विशेष टिकट जॉच/’बस रेड’/मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 19550 बिना टिकट/अनियमित रेल यात्रियों को जॉच अभियान में पकड़ा गया। उक्त टिकट जॉच अभियानों के दौरान बिना टिकट/अनियमित यात्रा के यात्रियों से रू. 1,92,95,000/-(एक करोड़ बानवें लाख पंचान्वे हजार) का जुर्माना वसूला गया।
इसी क्रम में मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रिकिता के नेतृत्व में बादशाहनगर एवं मोहिबुल्लापुर स्टेशनों पर ’बस रेड जॉच अभियान चलाया गया। जिसमें गाड़ी संख्या 55086, 15033, 20103, 15083, 15053, 15009 एवं 55087 में टिकट जॉच के दौरान 47 बिना टिकट/अनियमित यात्रा के यात्रियों से रू. 15585/-(पन्द्रह हजार पॉच सौ पचासी) का जुर्माना वसूला गया तथा जुर्माना न अदा करने वाले 08 बिना टिकट यात्रियों को रेलवे मजिस्टेªट महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस जॉच अभियान में बिना टिकट पुलिस कर्मी एवं दैनिक यात्री स्लीपर एवं थ्री एसी श्रेणी में यात्रा करते पाए गए।
इस दौरान यात्रियांे को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। इस जॉच अभियान को सफल बनाने में मुख्य चल टिकट निरीक्षक, मुख्यालय श्री एस.पी.सिंह एवं सीटीआई रेड के कर्मचारी तथा आर.पी.एफ/जीआरपी के बल सदस्यों व रेल कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button