लखनऊ में कपल जोड़े का सराहनीय कदम रिंग सेरेमनी को वर्ल्ड एनवायर्नमेंट डे के रूप में सेलिब्रेट कर पेश की मिसाल

लखनऊ : लखनऊ में अभी हाल ही में एक जोड़े ने अपनी रिंग सेरेमनी को वर्ल्ड एनवायर्नमेंट डे ( 5 जून ) के रूप में सेलिब्रेट कर इस आधुनिक और भौतिक युग में एक मिसा ल पेश की जिसकी समाज में काफ़ी सराहना की जा रही है ।
अभी हाल ही में लखनऊ निवासी पेशे से इंजीनियर कपल प्रतिवेंद्र पटेल और नैन्सी पटेल ) नाम के इस जोड़े ने अपनी रिंग सेरेमनी में आए गेस्ट और लोगो को पौधे गिफ्ट कर समाज में अपने एनवायर्नमेंट के प्रति जागरूक होने का अच्छा मेसेज दिया है । हालाकि पिछले हफ़्ते यह आयोजन लखनऊ के एक होटल में हुआ जो उनका व्यक्तिगत कार्यक्रम था जिसमे उनके कुछ ख़ास परिवार और दोस्त करीबी लोग शामिल हुए बाद में चर्चा में आने के बाद जब मीडिया को पता चला तो कपल जोड़े ने बताया कि हमे अपने साथ साथ अपने समाज और प्रकृति के बारे में सोचना चाहिए । हमे एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने पर्यावरण को बचाना पहला कर्तव्य है ।



