उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सांसद कमलजीत सहरावत की उपस्थिति में झड़ौदा कलां गांव में खेल स्टेडियम के पुननिर्माण का शिलान्यास किया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सांसद कमलजीत सहरावत की उपस्थिती में झड़ौदा कलां गांव में खेल स्टेडियम के पुननिर्माण के साथ ही बैडमिंटन कोर्ट व बास्केटबाल कोर्ट के नवनिर्माण का शिलान्यास किया।

विधायक  नीलम, पूर्व विधायक  अजीत खरखड़ी, नजफगढ़ जिले की अध्यक्षा  राज शर्मा, जोन चेयरपर्सन  सविता शर्मा, डिप्टी चेयरमैन  बांके पहलवान और दिल्ली नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ग्रामोदय योजना के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम द्वारा निगम पार्षद अमित खरखड़ी की सानिध्य में पुननिर्माण कराए जा रहे इस स्टेडियम से ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।

वीरेन्द्र सचदेवा ने वहां उपस्थित फुटबाल की लड़कियों और लड़कों की टीमों को प्रोत्साहन राशि दी ताकि बच्चें और लगन के साथ आगे अपने गांव और क्षेत्र का नाम रौशन करें। इसके साथ ही बच्चों को वायु प्रदूषण को कम करने के लिए और क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए पौधा लगाने का संकल्प दिलवाया।

स्टेडियम के पुननिर्माण के मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिस स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है उसमें दो बैडमिंटन कोर्ट, एक बास्केटबाल कोर्ट, एक ट्रैकिंग फुटपाथ के अलावा फुटबाल स्टेडियम का अनावरण किया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल का धन्यवाद किया जिन्होने गांव देहात के विकास के लिए ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम उदय योजना के नाम पर गांव देहात के विकास के लिए 960 करोड़ रुपये आवंटित किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चाहे नरेला हो, पल्ला हो, नजफगढ़, बिजवासन, महरौली या फिर छतरपुर सभी जगह विभिन्न गांवों में विकास कार्य चल रहे हैं। 14 करोड़ के लागत से विकास कार्यों में स्टेडियम के अलावा 102 छोटी गलियां का काम भी हैं जिनकी रिपेयर होनी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों में अब विश्वास जगा है कि दिल्ली विकास की राह पर चल पड़ी है। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का रास्ता गांव देहात से होकर जाएगा इसलिए हम गांव देहात के विकास पर विशेष ध्यान देंगे।

कमलजीत सहरावत ने कहा कि जनता ने जो आशीर्वाद भाजपा पर बरसाया है उसके बाद दिल्ली में लगातार विकास कार्य जारी है और आज उसी सीरीज में नए स्टेडियम का पुननिर्माण हो रहा है।

विधायक  नीलम ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली की हालत बद से बदतर हो गई थी लेकिन दिल्ली के लोग काफ़ी समझदार है कि उन्होंने सरकार बदलकर इसे सुधार दिया।

अमित खरखड़ी ने कहा कि दिल्ली में पहली बार अगर तीन इंजन की पूर्ण सरकार बनाने का श्रेय किसी को जाता है तो वह श्री वीरेंद्र सचदेवा को जाता है। पहले 11 सालों तक ऐसी सरकार दिल्ली में राज की जिसने ना तो दिल्ली के विकास पर ध्यान दिया और ना ही किसी योजना का लाभ दिल्लीवालों को दिया लेकिन दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बनते ही हर विधायक लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे है और लगातार विकास कार्य जारी है। अब एमसीडी में भी भाजपा को आपने सेवा का मौका दिया है जिसके लिए आपको हम कभी निराश नहीं करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button