उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बेंगलुरु जयानगर और कुशीनगर के रोटरी क्लबों ने साझा किया सेवा का अनुभव

रिपोर्ट – अजय कुमार पांडेय

कुशीनगर : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब के दो अलग-अलग प्रांतों कर्नाटक के रोटरी क्लब बेंगलुरु जयानगर, डिस्ट्रिक्ट – 3191 एवं उत्तर प्रदेश के रोटरी क्लब कुशीनगर, डिस्ट्रिक्ट 3120 ने ‘इंटर डिस्ट्रिक्ट-इंटर क्लब मीटिंग ‘का आयोजन शनिवार को कुशीनगर के एक स्थानीय होटल में किया।
इस बैठक का उद्देश्य रोटरी सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल एवं सामाजिक कार्यों में नए विचार, योजनाओं एवं उपलब्धि के विषय में चर्चा करना था।
रोटरी क्लब बेंगलुरु जयानगर के सचिव मोहम्मद फिरोज एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष ‘वाहिद अली’ ने सभी सदस्यों का आपस में परिचय कराया तथा आपस मे रोटरी फ्लैग का आदान- प्रदान किया। दोनों क्लबों ने अपने रोटरी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब बेंगलुरु जयानगर के सचिव मोहम्मद फिरोज, रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सह कोषाध्यक्ष सदरे आलम, अमरेन्द्र नारायण सिंह एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button