जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला संगठन की ओर से लिखे गए पत्र पर कार्यवाही किए जाने की मांग
जिला विद्यालय निरीक्षक (1 एवं 2) को जिला संगठन ने प्रेषित किया ज्ञापन

लखनऊ : जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पदोन्नतियों के संबंध में शासन एवं शिक्षा निदेशक के पत्र के अनुपालन में पदोन्नतियां किए जाने के लिए भी जिला संगठन द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा गया।
खालसा इंटर कॉलेज के प्रबंधक द्वारा अवकाश के दिनों में भी विद्यालय खोलने के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला संगठन की ओर से लिखे गए पत्र पर कार्यवाही किए जाने की मांग की गयी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा शीघ्र की जायगी।
ज्ञापन की प्रमुख मांगों में सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना, विशेष अभियान चलाकर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अवशेषों की अनुमन्यता एवं भुगतान, एनपीएस शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के खातों को अपडेट कराया जाना, वर्ष 2006 से वर्ष 2015 के बीच 30 जून को सेवानिवृत होने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को विशेष अभियान चला कर एक नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाना, जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के जीपीएफ लेजर की चेकिंग करा कर लेखा पर्ची निर्गत किया जाना आदि के साथ ही व्यक्तिगत समस्याएं भी सम्मिलित हैं।



